Surya Bulletin
LIVE Trusted News | Fast & Reliable
Ad

/ समाचार विवरण

Wednesday, Aug 05, 2026
10 Views
गाज़ियाबाद

भुगतान नहीं होने पर निजी कंपनी ने जल निगम के पंपों पर ताले ताले, लाखों लोगों को नहीं मिल रहा पानी

Share Story:
Main News Image

 

सूर्या बुलेटिन

गाजियाबाद। जल निगम की लापरवाही से एक जुलाई को लाल कुआं से विजय नगर तक रहने वाले लाखों लोगों को पीने का पानी नहीं मिल सका। सुबह से पानी नहीं आने पर जब लोगों ने शिकायत की तो पता चला कि निगम के पंपों को कोई ताला लगाकर चाबी ले गया था। जिसके कारण पंप नहीं चलने से लोगों को पानी नहीं मिल सका। 

जल निगम की ओर से लाल कुआं से विजय नगर तक पानी की पाइप लाइन डालने के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी। काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन आरोप है कि जल निगम की ओर से कंपनी को भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही हैंडओवर भी नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते 30 जुलाई को निजी कंपनी ने काम बंद कर दिया और लाल कुआं से विजय नगर तक सभी पंपों पर ताला लगा दिया। पंप बंद होने से क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। लोगों को खरीद कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। सुबह से पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को नाहने के लिए भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। लाल कुआं से विजय नगर तक पिछले लंबे समय से पानी की आपूर्ति प्रभावित है और अब पानी बिल्कुल बंद हो गया। जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच हंगामा मच गया। लोगों ने जल निगम से शिकायत की, लेकिन अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। विजय नगर में रहने वाले अवधेश ने बताया कि पिछले काफी समय से महज आधा घंटा ही पानी की सप्लाई मिल रही थी। पिछले दो दिनों से वह सप्लाई भी नहीं आ रही। पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण लोगों को पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। नहाने के लिए भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों ने सबमर्सिबल लगवा रखा है, उनके यहां कॉलोनी में रहने वालों की भीड़ लगी है। ऐसे में लोगों को अपने काम पर जाने में भी देर हो रही है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है। जिन लोगों के घर में मरीज हैं, उन्हें दिन में कई बार बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। जिसके कारण उनकी जेब पर भी भारी बोझ पड़ रहा है। इस मामले में जब जल निगम के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। 

More Photos

🔗 Link copied to clipboard!