Surya Bulletin
LIVE Trusted News | Fast & Reliable
Ad

/ समाचार विवरण

Wednesday, Aug 05, 2026
6 Views
गाज़ियाबादअपराध

बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला एक दबोचा, पांच फरार

Share Story:
Main News Image

-चोरी करने के बाद ट्रांसफार्मर को काट दिया था, टुकड़े, तार और तेल बरामद

-आरोपी के पांच साथियों की तलाश में दी जा रही दबिश
सूर्या बुलेटिन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी से सात जुलाई की रात में बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ट्रांसफार्मर के चार टुकड़े, तार, तेल और गैस कटर बरामद हुआ है। वारदात को उसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस अन्य पांच आरोपियों की तलाश कर रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कनावनी मार्ग पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर को सात जुलाई की रात में चोरी कर लिया गया था। बिजली विभाग को 12 जुलाई को घटना की जानकारी हुई थी, जिसके बाद बिजली निगम के ठेकेदार घनश्याम शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात का पता चला था। छह लोग महज नौ मिनट में ट्रांसफार्मर को चोरी करके ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही कार और माल वाहक वाहन पिकअप को ट्रेस करते हुए पुलिस गाजियाबाद पहुंची और आरोपी मोहम्मद दानिश कुरैशी निवासी कैला भट्टा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी में उसके साथ पांच अन्य लोग भी शामिल थे। इनमें पसौंडा निवासी आमिर, कोतवाली क्षेत्र का भूरा उर्फ रेहान, इरशाद उर्फ सल्लू, बल्लू और वेव सिटी के डासना का रहने वाला जावेद हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद सभी ने मिलकर ट्रांसफार्मर को काट दिया था। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
 

More Photos

🔗 Link copied to clipboard!