Surya Bulletin
LIVE Trusted News | Fast & Reliable
Ad

/ समाचार विवरण

Wednesday, Aug 05, 2026
2 Views
गाज़ियाबादअपराध

रिश्तेदार बनकर आए युवक पर किशोरी से दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप

Share Story:
Main News Image

 

-महिला के पति की मौत के बाद मुंहबोला भांजा बनकर आया

-किशोरी को जिन्न-भूत की बात कहकर डराया और घर में रहने लगा

-आठ महीने तक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, गहने-नगदी लेकर हुआ फरार

ट्रांस हिंडन, संवाददाता।

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से आठ महीने तक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उनके पति की मौत के बाद युवक उनका रिश्तेदार बनकर घर पर रहने लगा था। उसने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। लगभग डेढ़ महीने पहले आरोपी घर में रखे लाखों रुपये के गहने और नगदी लेकर फरार हो गया। बेटी ने जब मां को आपबीती बताई तब मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग आठ महीने पहले उनके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह और उनकी कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी ही रह गई थीं। पति की मौत के कुछ दिन बाद उनके पति का मुंह बोला भांजा बनकर बिजनौर निवासी एक युवक उनके घर पहुंचा था। पति की मौत के सदमे के चलते वह भी बीमार थीं। युवक ने उनकी बेटी को यह कह कर डराया कि उसकी मां पर जिन्न और भूत का साया है। तब बेटी ने डर के चलते युवक से घर पर ही रुकने को कहा। आरोप है कि युवक घर पर रुक गया और उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उनकी बेटी के अश्लील वीडियो भी बना लिए और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब उन्होंने युवक को घर से जाने के लिए कहा तो उसने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार करीब चार माह पहले उन्होंने अपना किराये का मकान बदल दिया। इसके बाद करीब डेढ़ माह पहले आरोपी ने उनकी बेटी से बहना बनाकर घर में रखे लगभग 4-5 तोला सोने के गहने और करीब डेढ लाख रुपये अलमारी से निकलवाए और घर से निकल कर भाग गया। काफी दिन तक जब वह वापस नहीं लौटा तब उन्हें शक हुआ। उनकी बेटी भी डरी-सहमी रहती थी। इस पर उन्हें कुछ संहेद हुआ तो उन्होंने बेटी से बातचीत कर पूरी बात पूछी। तब बेटी ने मां को पूरी आपबीती बताई कि किस तरह आरोपी सात-आठ महीने तक उससे हैवानियत करता रहा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल करवाया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिनकी पुष्टि की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

More Photos

🔗 Link copied to clipboard!