Surya Bulletin
LIVE Trusted News | Fast & Reliable
Ad

/ समाचार विवरण

Wednesday, Aug 05, 2026
5 Views
गाज़ियाबादअपराध

गुरुग्राम के कैंटीन संचालक की गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या

Share Story:
Main News Image

-दोस्तों ने ही कारोबारी रंजिश में दिया वरादात को अंजाम

-शव लेकर घंटों शहर की सड़कों पर घूमते रहे आरोपी

सूर्या बुलेटिन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी-हिंडन नहर मार्ग पर गुरूग्राम निवासी एक केंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मृतक के साथी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शक होने पर पुलिस ने मृतक के साथी से पूछताछ की तो चौंकाने वाला सामने आया। पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट हाथ से जाने के डर से दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। मृतक के पिता ने इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज कराया है।

हरियाणा के गुरूग्राम में आकाश अस्पताल के पीछे सेक्टर तीन निवासी 35 वर्षीय अमित सैनी केंटीन चलाते थे। गुरूग्राम के ही रहने वाले विजय शर्मा से अमित सैनी की काफी समय से दोस्ती थी। विजय शर्मा भी गुरूग्राम में रेस्टोरेंट चलाता हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बुधवार रात को इंदिरापुरम क्षेत्र में आए थे। यहां पर रात एक बजे जैसे ही दोनों कनावनी हिंडन रोड पर पहुंचे तो दो बाइक सवार बदमाशों ने अमित सैनी के सिर में गोली मार दी। मौके पर ही अमित सैनी की मौत हो गई। अमित की मौत के बाद विजय शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हडक़ंप मच गया। एसीपी इंदिरापुरम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता राजेंद्र निवासी पहाडग़ंज दिल्ली ने अमित की हत्या का केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने कड़ाई से की पूछताछ तो उगला राज

शुरूआत में विजय ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी साइड में खड़ी कर लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उनका अमित से विवाद हो गया। विवाद के चलते बाइक सवारों ने विजय के सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। एसीपी के अनुसार शक होने पर पुलिस ने विजय शर्मा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दोनों काफी समय से दोस्त थे। अमित सैनी केंटीन चलाता था, जबकि विजय पास में ही रेस्टोरेंट चलाता था। अमित सैनी भी उसके रेस्टोरेंट पर बैठता था। पूछताछ में विजय ने बताया कि उसका रेस्टोरेंट किराए पर है। रेस्टोरेंट मालिक ने कुछ दिन पूर्व उसे रेस्टोरेंट खाली करने के लिए कहा था। रेस्टोरेंट मालिक विजय से खाली कराने पर नए साल पर रेस्टोरेंट को अमित सैनी को देना चाहता था। इसके चलते उसने अमित की हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद वह अमित को गाजियाबाद से पैमेंट लेने का बहाना कर गाड़ी में अपने साथ ले आया था। पहले दोनों इधर उधर घूमते रहे और बाद में कनावनी-हिंडन मार्ग पर अपने दो साथियों के साथ सिर में गोली मारकर अमित की हत्या कर दी।

हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार अमित सैनी की हत्या में विजय शर्मा के साथ दो आरोपी और भी शामिल है। विजय से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विज यके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेटे को धोखे से बुलाकर की हत्या

मृतक अमित के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें पुलिस का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनके बेटे अमित का शव मिला है और उन्हें थाने आकर पहचान करनी होगी। राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने अपने बड़े साले किशन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग तुरंत इंदिरापुरम थाने पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को अमित के दोस्तों विपिन, विजय और सागर के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन हिंडन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
पिता के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे अमित को उसके दोस्त विपिन का फोन आया। विपिन ने कहा कि किसी काम से चलना है, जल्दी आ जाओ। इसके बाद अमित अपनी कैंटीन का काम छोड़कर विपिन की कार में बैठकर चला गया। राजेंद्र कुमार ने बताया कि विपिन और विजय अमित के बचपन के दोस्त थे। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे तक जब अमित घर नहीं लौटा तो उसकी मां चंद्रा को चिंता होने लगी। परिवार ने कई बार अमित के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। तब उन्होंने सोचा कि शायद अमित गुरुग्राम में ही रुक गया होगा।

-वर्जन

अमित के पिता की ओर से तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और बाकी दो की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में कारोबारी रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आई है। 

--सूर्यबली मौर्य, एसीपी, इंदिरापुरम

More Photos

🔗 Link copied to clipboard!