Surya Bulletin
LIVE Trusted News | Fast & Reliable
Ad

/ समाचार विवरण

Saturday, Sep 19, 2026
11 Views
गाज़ियाबादअपराध

घरों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

Share Story:
Main News Image

सूर्या बुलेटिन

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की एक वारदात से संबंधित गहने और चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई है। पूछताछ में तीनों ने चोरी की दो वरादातों की जानकारी दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी योगेश बंसल के मकान में 11 मई को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पप्पू कॉलोनी निवासी आमिर, दिल्ली के नई सीमापुरी निवासी चांद नबी और फरदीन हैं। तीनों के पास से चोरी किया गया एक मोबाइल, दो टॉप्स, एक अंगूठी, एक लॉकेट, तीन चांदी के गिलास, तीन घड़ियां, चार बिछुआ, चोरी के समय इस्तेमाल की गई स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी का सामान काफी उन्होंने धीरे-धीरे राह चलते व्यक्तियों और कबाड़ियों को बेच दिया था। कुछ सामान सीमापुरी की झुग्गियों में भी बेच चुके थे लेकिन, उनके खरीदारों के नाम व पते की जानकारी नहीं है।आरोपी फरदीन ने बताया कि चोरी का अधिकतर सामान आरोपी चांद नबी अपने घर पर रखता था। करीब एक माह पूर्व उन्होंने भाटी गेट के पास स्थित भाटी कंपाउंड में भी चोरी करने की बात स्वीकार की है। इसके साथ ही तीनों एक अन्य बड़ी चोरी करने की योजना बना रहे थे। तीनों ने पुलिस को बताया कि इस चोरी के बाद सामान बेचकर वह जिला या राज्य छोड़कर जाने वाले थे। सहायक पुलिस आय़ुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया।
 

More Photos

🔗 Link copied to clipboard!