-एक सप्ताह पहले नाराज होकर मायके चली गई थी नौ महीने की गर्भवती युवती
-पिता और चाचा ने समझौते के बहाने बुलाया और साथियों संग मिलकर गला दबाकर कर दी हत्या
-गुस्साए परिजनों और ग्रामिणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
-पुलिस ने युवती के पिता और चाचा को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश
सूर्या बुलेटिन
गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने बेटी की हिन्दू धर्म के युवक से शादी करने पर हिन्दू दामाद की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हिन्दू युवक के शव को उल्टा करके जमीन में गाड़ दिया। हिन्दू युवक बागपत के एक कॉलेज में प्रोफेसर था और वहां पढ़ने वाली बीएसई की मुस्लिम छात्रा से प्रेम विवाह किया था। नौ माह की गर्भवती पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद इस्लामिक कट्टपंथी ससुरालियों ने समझौते के बहाने युवक को बुलाया था। हिन्दू युवक के भाई ने भाभी के पिता और चाचा समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने युवती के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
लोनी के गीतांजलि विहार गली नंबर-4, मकान नंबर-487 निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनके भाई नितिन कुमार रिस्तल स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। कॉलेज में ही बागपत के ग्राम पूरनपुर नवादा की रहने वाली मुस्कान पुत्री महरूद्दीन पढ़ने आती थी। मुस्कान और उनके भाई के बीच दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्रेम में बदल गई। दोनों ने मई 2025 में शादी कर ली। दूसरे धर्म में शादी से मुस्कान के परिजन खुश नहीं थे। 29 मई को भाभी घर पर खाना बना रही थीं, तभी भाई से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई और भाभी अपने मायके चली गईं। 30 मार्च की शाम को करीब छह बजे भाई के ससुरालियों ने किसी से उनके भाई को फोन कराया। फोन करने वाले ने उनके भाई को भाभी से समझौता करने और साथ ले जाने के लिए बंथला फाटक के पास आने के लिए कहा। इस पर वह भाई नितिन और बगल की ही रहने वाली रिश्ते की ताई सुमित्रा को लेकर करीब छह बजे बंथला फाटक पर पहुंच गए। जहां पर पहले से ही उनके भाई के ससुर मेहरुद्दीन, चचिया ससुर आसिफ अली और एक अन्य युवक के साथ कार में मौजूद थे। वह तीनों भी उनकी कार में सवार हो गए। उन्होंने कहा को रिस्तल से भनेड़ा जाने वाले रास्ते पर मोड़ ली। जब उन्होंने पूछा तो बताया कि मुस्कान भनेड़ा गांव में रिश्तेदार के घर पर है। इस दौरान वह कार को रास्ते में फर्रुखनगर क्षेत्र के हरियाली फार्म हाउस के पास स्थित नहर के किनारे सुनसान रास्ते से ले जाने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने जबरन कार रुकवाई, तभी पीछे से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आ गई। जिसमें चार लोग और सवार थे। इसी बीच वहां से गांव का ही एक दूधिया बाइक से गुजर रहा था। उन्होंने दूधिये को रुकवाया और ताई सुमित्रा को उसकी बाइक पर बैठा दिया। जिससे वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। अमित ने बताया कि सुनसान रास्ते पर कुछ आगे चलने पर डिजायर कार में आए चारों लोग उनके भाई पर टूट पड़े और उन पर हमला करने लगे। आरोपियों ने उनकी आंखों के सामने ही भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। वह जैसे-जैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर बगल के खेतों में घुस गए। आरोपी उन्हें काफी देर तक खोजते रहे, जब वह उनके हाथ नहीं लगे तो आरोपी फरार हो गए। वह खेतों से होते हुए फर्रुखनगर के एक फॉर्म हाउस के पास पहुंचे। वहां से उन्होंने शाम को करीब पौने आठ बजे पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर वह मुख्य सड़क पर पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस उन्हें फर्रुखनगर चौकी पर लेकर गई। चौकी से पुलिसकर्मियों के साथ वह घटनास्थल पर पहुंचे।
--घटनास्थल से 200 मीटर पर जमीन में उल्टा गाड़ दिया था
अमित कुमार ने बताया कि वह पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे थे, तो वहां भाई की शव वहां नहीं था। वह खोजते-खोजते करीब दो सौ मीटर आगे पहुंच गए, जहां उन्हें भाई की चप्पल पड़ी मिली। उससे कुछ दूरी पर ही एक गड्ढा था, जिसमें उतरकर देखा तो भाई के पैर ऊपर की ओर थे, जबकि सिर गड्ढे में धंसा हुआ था। भाई को निकालकर पुलिस के साथ वह पास के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से भाई को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उनके भाई की मौत हो चुकी है।
--भाभी थी नौ माह की गर्भवती, इसलिए भाई लाना चाहता था
अमित कुमार ने बताया कि बीते रविवार को मामूली झगड़ा के बाद भाभी चली गई। उनकी भाभी नौ माह की गर्भवती थीं। इसलिए भाई उन्हें वापस लेकर आना चाहता था। शादी को लेकर भाभी के मायके वाले खुश नहीं थे। ऐसे में वह बदला लेना चाहते थे। इसी लिए भाभी की नाराजगी का फायदा उठाकर उन्हें भाई को बुलाकर हत्या की योजना बनाई और उनकी हत्या कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
-सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद नितिन का शव मिलने पर परिजनों और गांव वालों ने लगभग सवा तीन बजे बंथला फ्लाई ओवर के पास गीतांजलि विहार कॉलोनी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम और लोनी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी, टीला मोड़ थाना प्रभारी रवि बालियान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। जिसके बाद परिजनों ने आधी सड़क को वाहनों को लिए खोल दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी की बात बताकर और कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को सड़क से हटाया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर श्मशानघाट की ओर रवाना हो गए। इस दौरान लगभग 40 मिनट तक जाम लगा रहा और डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई थीं।
--ससुर और चचिया ससुर गिरफ्तार
एसीपी शालीमार अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नितिन की हत्या के आरोप में ससुर महरुद्दीन और चचिया ससुर आसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुईं, जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।