-धर्म कुमार कुश्ती सीरीज एक दिन नेशनल पटल पर देश का नाम रोशन करेगी-छोटे नरसिंहनंद अनिल यादव
-शिव शक्ति धाम डासना के स्टेडियम में श्री कृष्ण योगधाम ट्रस्ट ने आयोजित की भव्य कुश्ती प्रतियोगिता
सूर्या बुलेटिन
गाजियाबाद। श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट द्वारा आयोजित धर्म कुमार कुश्ती सीरीज की दूसरी एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 14 जून को शिव शक्ति धाम डासना के अखाड़े में भव्य रूप से हुआ। हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित होने वाली इस सीरीज में इस बार गाजियाबाद के विभिन्न अखाड़ों से 91 नन्हे मुन्ने पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डासना नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव रहे। कुश्ती का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के साथ अति विशिष्ट अतिथि अक्षय त्यागी व मुकेश त्यागी तथा yogi सरोज नाथ जी नें किया।
श्री कृष्ण योग धाम के सचिव छोटे नरसिंहनंद अनिल यादव ने बताया कि धर्म कुमार कुश्ती सीरीज का मुख्य उद्देश्य पूरे उत्तर प्रदेश में कुश्ती को एक नया, पारदर्शी और प्रोत्साहनपूर्ण मंच प्रदान करना है। हम बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाना चाहते हैं ताकि वे हर महीने बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार रहें। धीरे-धीरे इसे जिला स्तर से राज्य स्तर और अंततः राष्ट्रीय पटल तक ले जाने की मुहिम चल रही है। मास्टर छतर सिंह, धर्म कुमार कुश्ती सीरीज के संयोजक एवं गाजियाबाद कुश्ती संगठन के संरक्षक, ने कहा कि छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे कुश्ती के ही नहीं, पूरे देश के भविष्य हैं। यह सीरीज कुश्ती जगत के लिए संजीवनी का काम कर रही है। बच्चों को मजबूत, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाना हमारा लक्ष्य है। हम सभी अखाड़ा संचालकों से अपील करते हैं कि बच्चों की उम्र में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। आधार कार्ड के अनुसार सही उम्र सुनिश्चित करें। किसी बच्चे का अधिकार छीनना न सिर्फ इस सीरीज के लिए, बल्कि उसके समग्र भविष्य के लिए भी घातक है। प्रतियोगिता में मेडल, प्रमाण-पत्र के साथ आकर्षक नगद पुरस्कार भी विजेताओं को प्रदान किए गए। इस अवसर पर बीरम खलीफा, ओम प्रकाश पहलवान, गाजियाबाद कुश्ती संगठन के सचिव शैतान पहलवान तथा सदरपुर से राजू पहलवान सहित कई गणमान्य पहलवान और कोच उपस्थित रहे।
-प्रतियोगिता के परिणाम इस तरह रहै
अंडर-12
• 38 किग्रा: 1. कृष (खलीफा ब्रह्म अखाड़ा), 2. तनिश (खंजरपुर )3., अंश (ब्रह्म अखाडा ),4. आरव (बम्हेटा स्टेडियम)
• 42 किग्रा: 1. आरव (रवि अखाडा)2. मयंक (बम्हेटा स्टेडियम)3.करण (ब्रम अखाडा)4. आयुष (रवि अखाडा)
• 46 किग्रा: 1. आरव (ब्रम अखाडा)2. कार्तिक (ब्रम अखाडा)3.अंश (रवि अखाडा) 4वंश (ब्रमअखाडा)
अंडर-15
• 52 किग्रा: 1. दक्ष (बम्हेटा स्टेडियम ), 2. तुषार (सत्तन अखाडा ), 3 नितिन (ब्रम अखाडा), 4. शिव सैनी (श्री कृष्ण योगधाम)
• 62 किग्रा: 1 वीर सिंह (सत्तन (अखाडा), 2. विराट (बम्हेटा स्टेडियम ), 3. अखिलेश (जगदीश कुश्ती अकादमी), 4 सत्यम (रवि अखाडा)
• 68 किग्रा: 1. भास्कर (जगदीश कुश्ती अकादमी)2. वरुण (सत्तन अखाडा), 3 उदित यादव (श्री कृष्ण योगधाम) 4 जय (सत्तन अखाडा)
अंडर-17
• 82 किग्रा: 1. विनीत (बम्हेटा स्टेडियम) 2. दिशांत (ब्रम अखाडा ), 3. विधान चौधरी (सादरपुर), 4. अक्षय (ब्रह्मअखाड़ा)
• 92 किग्रा: 1. आर्यन (सदरपुर ), 2. ब्रम (ब्रह्म अखाडा )
रेफरी शीप व जूरी में एनआईएस कोच रवि,सुनील यादव, शिवकुमार यादव एवं विवेक राणा, अभिषेक व कुमारी काजल ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
दर्शकों ने छोटे पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर खूब हर्षोल्लास व्यक्त किया। इस सीरीज को कुश्ती के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तरुण अवस्था तक बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए।