-इस्लामिक कट्टरपंथी नवाब के कहने पर बेटे असद ने 11वीं के छात्र सूर्या चौहान के पेट में घोंप दिया था चाकू
सूर्या बुलेटिन
गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 11वीं के हिंदू छात्र सूर्यप्रताप (17) की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। असद पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान असद का साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस को मौके से चोरी की बाइक, तमंचा और सात कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस हत्याकांड में असद के पिता नवाब और उसके दो दोस्तों आतिफ व फरहान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। असद के पिता नवाब ने सुर्या की हत्या करने के लिए उसे उकसाया था।
खोड़ा के नवनीत विहार में 28 मई की दोपहर साढ़े तीन बजे 17 वर्षीय हिन्दू छात्र सूर्या चौहान की चाकू घोंप दिया था। परिजनों ने इस्लामिक कट्टरपंथी असद, उसके पिता नवाब और तीन दोस्तों फरहान, आतिफ और शारिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 29 मई को सूर्या की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद हिन्दूवादी संगठन आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूर्या की हत्या के बाद लोग व हिंदू संगठनों के लोग शुक्रवार से ही लगातार एनकाउंटर समेत अन्य मांगों को लेकर आक्रोश जाहिर कर रहे थे। हमले के बाद से ही सूर्या के घर के बाहर सैकड़ों लोग जमा थे। शनिवार को मुख्य आरोपी असद के पिता नवाब और दोस्त फरहान व आतिफ की गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ था। एनकाउंटर का आश्वासन मिलने पर ही सूर्या के शव को अंतिम संस्कार के लिए उठने दिया था। प्रभारी पुलिस आयुक्त ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि असद प्रदेश से बाहर जाने के लिए एक दोस्त के पास रुपये लेने आ रहा है। पुलिस खोड़ा की आने वाले रास्तों पर वाहनों की जांच कर रही थी। वसुंधरा से खोड़ा जाते समय करीब ढाई बजे एक बाइक पर आ रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे बदमाश ने गोली चला दी। ताबड़तोड़ कई गोलियां चलीं, जिनमें से एक गोली खोड़ा थाने के सिपाही अनुराग रावत को लग गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान असद निवासी लोकप्रिय विहार, खोड़ा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक असद सूर्या की हत्या का मुख्य आरोपी था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। घायल सिपाही का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दिल्ली से चोरी बाइक, तमंचा, दो कारतूस व सात खोखे बरामद किए हैं। प्रभारी पुलिस आयुक्त ने बताया कि असद के परिजन उसे नाबालिग बता रहे थे।
--हत्या के विरोध में थाने पर हंगामा, बाजार बंद-लगा जाम
खोड़ा के नवनीत विहार में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद तीसरे दिन रविवार को भी क्षेत्र के बाजार बंद रहे। हालांकि गलियों की कुछ दुकानें जरूर खुलीं। कुछ हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने खोड़ा थाने पहुंचकर भी हंगामा किया। इस कारण एनएच-नौ पर जाम लग गया। वहीं, रविवार को दिन भर हिंदूवादी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता सूर्या के घर पहुंचते रहे। नवनीत विहार में सूर्या की मौत के बाद से ही उसके घर लोगों का तांता लगा हुआ है। मुख्य आरोपी के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद रविवार को भी बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उसके घर आवाजाही बनी रही। सूर्या के घर के बाहर उसकी फोटो लगाकर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लगभग 60-70 युवक खोड़ा थाने पहुंच गए और हत्या का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। थाने पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पूरी कार्रवाई की जानकारी दी तो सभी लोग एनएच-9 के हाईवे डाउन लेन से होते हुए सूर्या के घर की ओर निकले। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। युवकों ने हाईवे पर ही नारेबाजी भी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवकों को मुख्य सड़क से हटाया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं नवनीत विहार में रविवार को भी तीन सहायक पुलिस आयुक्त कई थानों के पुलिस बल, आरएएफ व पीएसी जवानों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान हिंदूवादी संगठनों के लोग आते रहे और सूर्या को श्रद्धांजलि अर्पित कर लौटते रहे। सूर्या के घर में आसपास रहन वाले लोगों का तांता लगा रहा।
--तीन दिन से मुख्य बाजार बंद
सूर्या की हत्या के बाद शुक्रवार से ही नवनीत विहार स्थित मुख्य मार्ग का बाजार बंद है। रविवार को भी सभी दुकाने बंद रहीं। इससे जुड़ी गलियों में कुछ दुकाने रविवार से खुलनी लगी हैं। अधिकांश लोगों ने हत्या के विरोध में ही दुकानें बंद रखी थीं तो वहीं कुछ लोगों ने हंगामे की आशंका में दुकानें बंद रखीं। वहीं पुलिस ने सूर्या के घर जाने वाले रास्तों को खोल दिया है। हालांकि पहरा अभी भी है।
--पुलिस ने न्याय दिलवाया
सूर्या की मां सरोज देवी ने असद के मुठभेड़ में ढेर होने पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि असद का शव नहीं दिखा सकते तो उसकी फोटो दिखा दो। फोटो देखे बिना वह नहीं मानेगी कि मुठभेड़ में असद ढेर हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरे घर का चिराग बुझा दिया गया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जो आश्वासन उन्हें दिए गए हैं, वह कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। पुलिस के भाइयों ने उन्हें न्याय दिलवाया है, इसके लिए उनका धन्यवाद है। वहीं कुछ लोगों ने भड़काऊ नारे भी लगाए। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करवाया।
--असद की गली में सन्नाटा
असद अपने पिता नवाब व सौंतेली मां के साथ रहता था। उसका भाई-भाभी अलग रहते थे। दोनों ही घरों पर ताले लगे हैं। असद ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं था। उसने कुछ समय एक बेकरी पर काम किया था और फिलहाल वह कबाड़ का काम कर रहा था। असद जिस गली में रहता था, उस गली में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास में रहने वाले इस्लामिक कट्टरपंथी हत्या और मुठभे़ड़ की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि आसपास रहने वाले ये जरूर कह रहे हैं कि गलत करने वाले के साथ भी गलत ही होता है। पिता के गिरफ्तार होने के बाद असद का शव लेने के लिए पुलिस भाई, भाभी व सौतेली मां को ट्रेस नहीं कर पाई। बुलंदशहर के स्याना में ऊंचागांव में रहने वाले असद के चचेरे चाचा शहाबुद्दीन अपने बेटे सोहेल व दो अन्य रिश्तेदार के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। उनके साथ बुलंदशहर पुलिस का एक सिपाही भी था। उन्होंने मामले में कोई जानकारी होने से इंकार किया।
--आज इसकी कहानी खत्म कर दे
असद के पिता नवाब और दोस्त आतिफ, फरहान से पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में फरहान ने बताया कि उसकी असद, आतिफ, शारिक और सूर्या से दोस्ती थी। 28 मई को असद और सूर्या के बीच लगभग तीन बजे बाइक चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। असद ने यह बात अपने पिता नवाब को बताई। उसके बाद उन्होंने सूर्या को सबक सिखाने की योजना बनाई। उन्होंने लगभग साढ़े तीन बजे सूर्या को गली नंबर चार में घेर लिया। फरहान ने असद को चाकू दिया और असद के पिता नवाब ने कहा कि आज इसकी कहानी खत्म कर दे। जिसके बाद असद ने सूर्या के पेट में चाकू मार दिया। जब सूर्या लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो उसे मरा समझकर सभी लोग वहां से भाग निकले।
--पांच लाख की आर्थिक सहायता, नौकरी और सुरक्षा
रविवार को सूर्या के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग ने सूर्या की मां सरोज ठाकुर को बताया कि शासन की ओर से उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा परिवार में किसी एक सदस्य को नगर पालिका खोड़ा में स्थाई नौकरी दी जाएगी। मुकदमा चलने तक उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा मिलेगी। यदि परिवार शस्त्र लाइसेंस लेना चाहता है तो वह भी मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा प्रधानंत्री आवास योजना के तहत शासन स्तर से उन्हें आवास भी दिया जाएगा। इस पर सरोज ठाकुर ने संतोष जताया।