सूर्या बुलेटिन
नोएडा
नोएडा के सेक्टर 63 स्थित मारुति सुजुकी के विपुल मोटर्स शोरूम में श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। गुस्साए मजदूरों ने शोरूम में घुसकर तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे पूरा शोरूम जल गया। श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। सेक्टर 63 स्थित मारुति सुजुकी के शोरूम विपुल मोटर्स में श्रमिक घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा शोरूम आगे के हवाले हो गया। घटना के दौरान शोरूम में खड़ी कई कारों के शीशे तोड़े गए, उन्हें नुकसान पहुंचाया गया और कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई। आग लगने के बाद मौके पर धुआं फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि मजदूरों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा था, लेकिन सोमवार को यह हिंसक रूप में फूट पड़ा। पहले नारेबाजी और प्रदर्शन हो रहा था, लेकिन अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और शोरूम को निशाना बना लिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन हालात को काबू करने में शुरुआत में नाकाम दिखी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की भी खबर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में काफी देर तक तनाव बना रहा और लोग घरों और दुकानों में दुबक गए। वहीं, प्रशासन अब स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल, नोएडा में माहौल तनावपूर्ण है और आने वाले समय में स्थिति किस दिशा में जाएगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।