Surya Bulletin
LIVE Trusted News | Fast & Reliable
Ad

/ समाचार विवरण

Thursday, Jun 18, 2026
15 Views
Homeराष्ट्रीयराज्यउत्तर प्रदेशe-paper

लखनऊ के रिंग रोड पर अवैध झोपड़ियों में लगी भीषण आग मलबे से दो मासूम बच्चियों के शव बरामद

Share Story:
Main News Image

सूर्या बुलेटिन

लखनऊ। लखनऊ के रिंग रोड पर अवैध झोपड़ियों में लगी भीषण आग के बाद गुरुवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। मलबे से दो मासूम बच्चियों के शव बरामद हुए हैं।

रिंग रोड स्थित अवैध झोपड़ियों में बुधवार को लगी भीषण आग के बाद हालात गुरुवार को भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके। दमकल विभाग ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन मलबे में अब भी लोगों के फंसे होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस और राहत टीमें लगातार मलबे की तलाशी में जुटी हैं। इसी दौरान दो मासूम बच्चियों के शव बरामद होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गाजीपुर सर्किल के एसीपी ए विक्रम सिंह ने बताया कि मलबे से बरामद शव बाराबंकी के राम सनेही घाट स्थित काशीपुरवा निवासी सतीश की दो पुत्रियों के हैं। मृतकों में दो वर्षीय श्रुति और एक दो माह की बच्चा शामिल है। दोनों बच्चियां आग की चपेट में आकर जान गंवा बैठीं। घटना के बाद से ही कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस एहतियातन हर बिंदु पर जांच कर रही है और मलबे को हटवाकर गहन तलाशी अभियान चला रही है। उधर, झोपड़ी मालिक सुबह से ही अपने जले हुए आशियाने में सामान तलाशते नजर आए, लेकिन किसी के हाथ कुछ नहीं लगा। आग पूरी तरह बुझने के बाद भी धधकते अवशेषों को देखते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

More Photos

🔗 Link copied to clipboard!