Surya Bulletin
LIVE Trusted News | Fast & Reliable
Ad

/ समाचार विवरण

Thursday, Jun 18, 2026
9 Views
गाज़ियाबादअपराध

इस्लामिक कट्टरपंथियों ने की 11वीं के हिन्दू छात्र की हत्या

Share Story:
Main News Image

-बकरीद के दिन गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे की घटना
-चाकू लगने के पेट में चाकू लिए दो सौ मीटर तक दौड़ा था छात्र

सूर्या बुलेटिन

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद पर घर के बाहर बुलाकर दूसरे इस्लामिक कट्टरपंथी युवकों ने 11वीं कक्षा के हिंदू छात्र को चाकू मार दिया। घायल होने के बाद बचने के लिए छात्र लगभग दो सौ मीटर तक दौड़ा। इस दौरान चाकू उसके पेट में फंसा हुआ था। इस्लामिक कट्टरपंथी युवकों ने दौड़कर उसे पकड़ा और पेट से चाकू निकाल कर दोबारा कई प्रहार किए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने वीडियो जारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नाराजगी जताई है। वहीं मुख्य आरोपी फरार है।
मूलरूप से एटा के सुखवाबाद के रहने वाले यश चौहान का परिवार खोड़ा के नवनीत विहार गली नंबर एक में रह रहा है। पिता कौशलेंद्र का देहांत हो चुका है। परिवार में मां, छोटा भाई 17 वर्षीय सूर्या और छोटी बहन हैं। सूर्या चौहान 11वीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार बकरीद वाले दिन सूर्या पास में ही रहने वाले दोस्त विक्की और आयुष के साथ घर के आसपास घूम रहा था। विक्की ने बताया कि पास में ही रहने वाले असद ने फोन किया और बकरीद पर मिलने के लिए गली नंबर दो में बुलाया था। सूर्या, विक्की व आयुष आरोपी के घर के बाहर पहुंचे। विक्की के अनुसार असद अपने पिता नवाब, दोस्तों फरहान, आतिफ, शारिक के साथ केले के गोदाम के पास खड़ा था। असद ने सूर्या से कहा कि कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है। आओ तुम्हें दिखाते हैं। इस पर सूर्या ने इनकार कर दिया और वापस जाने लगा, जिसको लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आयुष ने बताया कि गाली देने के विरोध पर आरोपी ने सूर्या के पेट पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने पर सूर्या बचने के लिए असद को धक्का देकर खुद को छुड़ाकर भागा, इस दौरान चाकू उसके पेट में ही फंसा रह गया। सूर्या लगभग दो सौ मीटर तक दौड़ा और गली नंबर एक व दो के टी पाइंट पर गिर गया। असद अपने साथियों के साथ दौड़ते हुए वहां तक गया और सूर्या के पेट से चाकू निकालकर कई बार वार किए। इसके बाद असद अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। चीख पुकार मचने पर सूर्या का बाई यश भी घर से बाहर आ गया। यश ने भाई को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखा तो उसे उठाकर पास के निजी अस्पताल ले गया। वहां से सूर्या को गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। फोर्टिस अस्पताल में शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे सूर्या ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूर्या के भाई यश की शिकायत पर असद को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार हैं। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार की रात जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिसे अब हत्या में तरमीम किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार मामले का खुलासा किया जाएगा।

More Photos

🔗 Link copied to clipboard!